Special Educator Kanker Recruitment 2025 : कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी जिला-उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासखंड चारामा, कांकेर, कोयलीबेड़ा, नरहरपुर एवं पी.एम.श्री. शाला भानुप्रतापपुर में कुल 05 स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
रिक्त पदों का विवरण Special Educator Kanker Recruitment
| पद नाम | प्रतिमाह मानदेय | कुल पद |
| स्पेशल एजुकेटर बैकलॉग पद (विकासखंड चारामा, कांकेर, कोयलीबेड़ा) | 20,000 /- रु | 03 पद |
| पी.एम.श्री. शाला भानुप्रतापपुर स्पेशल एजुकेटर (नवीन) | 20,000 /- रु | 01 पद |
| स्पेशल एजुकेटर (विकासखंड नरहरपुर) | 20,000 /- रु | 01 पद |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ बी.एड. विशेष शिक्षा निःशक्तता के क्षेत्र में अथवा बी.एड. सामान्य शिक्षा के साथ दों साल का विशेष शिक्षा में निःशक्तता के क्षेत्र में डिप्लोमा।
आर.सी.आई. का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सिमा
आवेदक की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली गई हो व 35 वर्ष से अधिक न हो एवं आयु सिमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार लागू होगा।
आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी चल-साक्षात्कार (वॉक इन इंटरव्यू) दिनांक 14.11.2024 को पी.एम.श्री. नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट शाला कांकेर में प्रातः 10:00 बजे आयोजित है, अभ्यर्थी सम्मलित होकर आवेदन कर सकते है।
वॉक इन इंटरव्यू का समय सारणी
पंजीयन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
निर्धारित पंजीयन समय उपरांत उपस्थित किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जावेगा।
अन्य विवरण
आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
