DEO Dhamatari Recruitment 2025 : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि में दिनांक 17.11.2025 शाम 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
रिक्त पदों विवरण DEO Dhamatari Recruitment
| पद नाम | मानदेय प्रतिमाह | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
| व्याख्याता संस्कृत, वाणिज्य, रसायन, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञानं आदि। | 38,100 /- रु | सम्बंधित विषय में स्नातकोत्तर न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में एवं बी.एड. |
| शिक्षक गणित, विज्ञानं, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञानं | 35,400 /- रु | स्नातक न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ, डी. एड./बी.एड./बी.एल.एड तथा TET उत्तीर्ण |
| सहायक शिक्षक अंग्रेजी, प्रयोगशाला | 23,300 /- रु | उच्चतर माध्यमिक 45 प्रतिशत अंको के साथ, डी. एड./बी.एड./बी.एल.एड एवं प्राथमिक TET उत्तीर्ण |
कुल – 61 पद
आयु सिमा
01 जनवरी, 2025 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
आवेदन
आवेदन पत्र ” कार्यालय प्राचार्य पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अँग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना (धमतरी)
जिला जेल रोड अर्जुनी थाना के पास बठेना धमतरी जिला- धमतरी पिन कोड -493773 ” के पते पर पंजीकृत
डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्रेषित करे।
अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।
अन्य विवरण
अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नही किये जायेंगे। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नही दी जावेगी।
अभ्यर्थी को छ.ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदक को लिफाफा के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम एवं विषय उल्लेखित करना अनिवार्य होगा।
निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
